मुख्य सामग्री पर जाएँ
Jai Bhole लोगो Jai Bholeजय भोले

Jai Bhole · भक्तिपाठ

Ganesh Chalisa in hindi | गणेश चालीसा इन हिंदी लिरिक्स - Jai Bhole

श्री गणेश चालीसा पाठ:जय गणपति सद्गुण सदन कविवर बदन कृपाल विघ्न हरण मंगल करण जय जय गिरिजालाल जय जय जय गणपति राजू मंगल भरण करण....

shri ganesh chalisa

इस चालीसा के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर पाठ कर सकते हैं।

श्री गणेश चालीसा पाठ ( Ganesh Chalisa in Hindi )

जय गणपति सद्गुण सदन कविवर बदन कृपाल।
विघ्न हरण मंगल करण जय जय गिरिजालाल॥

जय जय जय गणपति राजू। मंगल भरण करण शुभ काजू॥
जय गजबदन सदन सुखदाता। विश्व विनायक बुद्धि विधाता॥
वक्र तुण्ड शुचि शुण्ड सुहावन। तिलक त्रिपुण्ड भाल मन भावन॥

राजित मणि मुक्तन उर माला। स्वर्ण मुकुट शिर नयन विशाला॥
पुस्तक पाणि कुठार त्रिशूलं। मोदक भोग सुगन्धित फूलं॥
सुन्दर पीताम्बर तन साजित। चरण पादुका मुनि मन राजित॥

धनि शिवसुवन षडानन भ्राता। गौरी ललन विश्व-विधाता॥
ऋद्धि सिद्धि तव चँवर डुलावे। मूषक वाहन सोहत द्वारे॥
कहौ जन्म शुभ कथा तुम्हारी। अति शुचि पावन मंगल कारी॥

एक समय गिरिराज कुमारी। पुत्र हेतु तप कीन्हा भारी॥
भयो यज्ञ जब पूर्ण अनूपा। तब पहुंच्यो तुम धरि द्विज रूपा।
अतिथि जानि कै गौरी सुखारी। बहु विधि सेवा करी तुम्हारी॥

अति प्रसन्न ह्वै तुम वर दीन्हा। मातु पुत्र हित जो तप कीन्हा॥
मिलहि पुत्र तुहि बुद्धि विशाला। बिना गर्भ धारण यहि काला॥
गणनायक गुण ज्ञान निधाना। पूजित प्रथम रूप भगवाना॥

अस कहि अन्तर्धान रूप ह्वै। पलना पर बालक स्वरूप ह्वै॥
बनि शिशु रुदन जबहि तुम ठाना। लखि मुख सुख नहिं गौरि समाना॥
सकल मगन सुख मंगल गावहिं। नभ ते सुरन सुमन वर्षावहिं॥

शम्भु उमा बहुदान लुटावहिं। सुर मुनि जन सुत देखन आवहिं॥
लखि अति आनन्द मंगल साजा। देखन भी आए शनि राजा॥
निज अवगुण गुनि शनि मन माहीं। बालक देखन चाहत नाहीं॥

गिरजा कछु मन भेद बढ़ायो। उत्सव मोर न शनि तुहि भायो॥
कहन लगे शनि मन सकुचाई। का करिहौ शिशु मोहि दिखाई॥
नहिं विश्वास उमा कर भयऊ। शनि सों बालक देखन कह्यऊ॥

पड़तहिं शनि दृग कोण प्रकाशा। बालक शिर उड़ि गयो आकाशा॥
गिरजा गिरीं विकल ह्वै धरणी। सो दुख दशा गयो नहिं वरणी॥
हाहाकार मच्यो कैलाशा। शनि कीन्ह्यों लखि सुत को नाशा॥

तुरत गरुड़ चढ़ि विष्णु सिधाए। काटि चक्र सो गज शिर लाए॥
बालक के धड़ ऊपर धारयो। प्राण मन्त्र पढ़ शंकर डारयो॥
नाम गणेश शम्भु तब कीन्हे। प्रथम पूज्य बुद्धि निधि वर दीन्हे॥

बुद्धि परीक्षा जब शिव कीन्हा। पृथ्वी की प्रदक्षिणा लीन्हा॥
चले षडानन भरमि भुलाई। रची बैठ तुम बुद्धि उपाई॥
चरण मातु-पितु के धर लीन्हें। तिनके सात प्रदक्षिण कीन्हें॥

धनि गणेश कहि शिव हिय हरषे। नभ ते सुरन सुमन बहु बरसे॥
तुम्हरी महिमा बुद्धि बड़ाई। शेष सहस मुख सकै न गाई॥
मैं मति हीन मलीन दुखारी। करहुँ कौन बिधि विनय तुम्हारी॥

भजत रामसुन्दर प्रभुदासा। लख प्रयाग ककरा दुर्वासा॥
अब प्रभु दया दीन पर कीजै। अपनी शक्ति भक्ति कुछ दीजै॥

श्री गणेश चालीसा दोहा:-

श्री गणेश यह चालीसा पाठ करें धर ध्यान।
नित नव मंगल गृह बसै लहे जगत सन्मान॥

सम्वत् अपन सहस्र दश ऋषि पंचमी दिनेश।
पूरण चालीसा भयो मंगल मूर्ति गणेश॥

क्यों पढ़ना चाहिए गणेश चालीसा? जानें श्री गणेश चालीसा का महत्व और लाभ

श्री गणेश चालीसा का प्रतिदिन सुबह स्नान के बाद श्रद्धापूर्वक पाठ करने से भक्तों को भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, बुद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। शिव पुराण के अनुसार, भगवान गणेश को गणों का अधिपति और प्रथम पूजनीय होने का गौरव प्राप्त है। इसलिए किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले श्री गणेश की पूजा और गणेश चालीसा का पाठ करना विशेष महत्व रखता है।

मान्यता है कि श्री गणेश चालीसा का पाठ करने से जीवन की बाधाओं को दूर करने, बुद्धि-विवेक बढ़ाने और मन में सकारात्मकता बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। गणेश चालीसा के साथ "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र का जाप करना और प्रत्येक बुधवार को भगवान गणेश की पूजा एवं व्रत करना भी भक्तिपरंपरा में शुभ माना जाता है। नियमित रूप से Ganesh Chalisa, Shri Ganesh Chalisa या गणेश चालीसा पाठ करने से भक्त भगवान गणेश के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट करते हैं।

गणेश चालीसा में भगवान गणेश के दिव्य स्वरूप, उनकी महिमा, बुद्धिमत्ता और विघ्नों का नाश करने वाले रूप का वर्णन मिलता है। इसकी कथाओं का संबंध शिव पुराण में वर्णित गणेशजी के जन्म और महिमा के प्रसंगों से भी जोड़ा जाता है। गणेश चालीसा का महत्व, पाठ करने की विधि और इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं को विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

🙏 दिव्य संकल्प

अपनी मनोकामना के लिए संकल्प के साथ पाठ या पूजा करवाएं।

Jai Bhole के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दिव्य पाठ एवं पूजा का अनुभव करें।

Articles for you
श्राद्ध पक्ष 2026, श्राद्ध क्या है ? श्राद्ध मंत्र एवं कैसे करे श्राद्ध कर्म
👁️ 9,020

shraddha paksha

·
pitra paksha + puja vidhi +

श्राद्ध में करे पित्रों को प्रसन्न, श्राद्ध पक्ष 2026 start date, श्राद्ध में तर्पण श्राद्ध नहीं कर पाए तो क्या करे

भूलकर भी श्राद्ध पक्ष में मत करना ये 5 काम, वरना लुट जाएगा सारा सुख-चैन
👁️ 5,000

shraddha paksha me kya na kare

·
shraddha paksha + pitra paksha +

पितृ पक्ष 2026 में भूलकर भी न करें ये 5 काम। जानिए श्राद्ध पक्ष में क्या नहीं करना चाहिए, कौन से काम वर्जित हैं और पितरों की कृपा के लिए किन बातों का ध्यान रखें।

Ganesh Chaturthi date 2024 Pujan Vidhi | Ganesh Chaturthi Pujan Vidhi
👁️ 7,542

Ganesh Chaturthi Pujan Vidhi

·

गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त, गणेश चतुर्थी के दिन कैसे करे श्री गणेश का पूजन, गणेश चतुर्थी पूजन से परिवार में आएगी सम्पन्नता

Beej Mantra - समस्त ग्रहों के बीज मंत्र और उनके लाभ
👁️ 9,031

Beej mantra which can change your life

·

जानिए नवग्रह बीज मंत्र, जीवन की सब परशानियो का उपाय,नवग्रह बीज मंत्र लिस्ट, जीवन में बनी रहेगी यश, समृद्धि, धन, पारिवारिक सुख और मानसिक शांति।

जिससे सबसे ज्यादा प्यार था, वही एक दिन चला गया, तो प्रेमानंद जी महाराज की ये सीख समझ लें
👁️ 0

Jisse Sabse Zyada Pyaar Tha Wahi Ek Din Chala Gaya

·
Premanand Ji Maharaj + premanand maharaj +

जानिए प्रेमानंद जी महाराज की सीख कि जिससे सबसे ज्यादा प्यार था, उसके चले जाने पर मन को कैसे संभालें। नाम जप, सत्संग और आध्यात्मिक ज्ञान से जीवन की सच्चाई समझें।

shri krishna killed kans - क्यो किया भगवान श्री कृष्ण ने अपने मामा का वध
👁️ 5,838

why shri krishna killed kans

·

क्यो किया भगवान श्री कृष्ण ने अपने मामा का वध: भगवान कृष्ण के अनेकों रूप में एक रूप वो भी है जिसमें उन्होंने अपने मामा कंस का वध कर के लोगों.....

raja rao bhau singh ji
👁️ 8,767

raja rao bhau singh ji

·

श्री राव भाव सिंह मंदिर: बूंदी जिले की चारों तहसील मुख्यालयों पर पूजे जाने वाले राव भाव सिंह जी महाराज अत्यंत न्याय प्रिय , दयालु व भक्त प्रकृति के शासक थे..

who are saptarishi
👁️ 7,099

who are saptarishi

·

सप्तर्षि कौन है इनकी पूजन का महत्व,सप्तऋषि मंडल को रात्रि में उत्तरी गोलार्ध में देखा जा सकता है वेदों में तारों के बारे में वर्णन किया गया है...

क्या पितृ दोष से आ रही है आपकी सफलता में रुकावट? जानें लक्षण और उपाय
👁️ 0

Kya Pitra Dosh Se Aa Rahi Hai Aapki Safalta Mein Rukawat Jaane Lakshan Aur Upay

·
pitra dosh + pitra paksha + shraddha paksha +

क्या पितृ दोष के कारण नौकरी, धन और करियर में रुकावट आ रही है? जानें पितृ दोष के ज्योतिषीय संकेत, कुंडली में पहचान और पितृ पक्ष में किए जाने वाले पारंपरिक उपाय।

Benefits of Shree Shiva Chalisa
👁️ 6,560

Benefits of Shree Shiva Chalisa

·

श्री शिव चालीसा के लाभ / फायदे - आखिर को करना चाहिए शिव चालीसा का पाठ, क्या है इसके फायदे

हनुमान चालीसा को सिद्ध कैसे करे | Hanuman chalisa sidhi
👁️ 5,390

हनुमान चालीसा को सिद्ध कैसे करे

·

कैसे पाये हनुमान जी का आशीर्वाद, कैसे करें हनुमान चालीसा की सिद्धि,केसे करे श्री हनुमान जी को प्रसन्न, जीवन के कष्टों को दूर करे श्री हनुमान चालीसा के द्वारा

how to worship maa shailputri on navratri day 1 puja vidhi and beej mantra
👁️ 9,189

how to worship maa shailputri on navratri day 1 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

माँ शैलपुत्री पूजन विधि, बीज मंत्र ,पाठ,कवच एवं भोग: पहले दिन माँ दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा होती है। पर्वतराज हिमालय के यहाँ पुत्री रूप में

माँ कात्यायनी की पूजा कैसे करें? जानें पूजन विधि, बीज मंत्र, कवच और भोग
👁️ 8,718

how to worship maa katyayini on navratri day 6 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

माँ कात्यायनी की पूजा विधि, बीज मंत्र, ध्यान, स्तोत्र, कवच और भोग जानें। साथ ही जानें नवरात्रि के छठे दिन का रंग 2026 और पूजा का महत्व।

नवरात्रि के पांचवें दिन माँ स्कंदमाता की पूजा क्यों होती है? जानें पूजा विधि, मंत्र और भोग
👁️ 7,613

how to worship maa skandmata on navratri day 5 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

नवरात्रि के पांचवें दिन माँ स्कंदमाता की पूजा का महत्व जानें। पढ़ें माँ के मंत्र, ध्यान, स्तोत्र, कवच, बीज मंत्र और केले के भोग से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं।

प्रतिदिन Yoga के 7 फायदे | योग करने से कोरोनावायरस के समय होंगे ये 7 लाभ
👁️ 7,147

yoga ke fayede

·

योग के शैझिक पाठ्यक्रम में शामिल करने लाभ, प्रतिदिन योग के फायदे शरीर की कैलोरीज सही तरह से खत्म नहीं हो पाती इस कारण कई

choghadiya doha and abhijeet muhurta
👁️ 5,514

choghadiya doha and abhijeet muhurta

·

सभी प्रकार के चौघड़िया दोहा एवं चर,रोग,उद्वेग, शुभ मुहूर्त, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अभिजीत मुहूर्त

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section
🗨️