मुख्य सामग्री पर जाएँ
Jai Bhole लोगो Jai Bholeजय भोले

Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख

who are saptarishi

सप्तर्षि कौन है इनकी पूजन का महत्व,सप्तऋषि मंडल को रात्रि में उत्तरी गोलार्ध में देखा जा सकता है वेदों में तारों के बारे में वर्णन किया गया है...

who are saptarishi

इस लेख/कथा के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर लाभ ले सकते हैं।



सप्तर्षि कौन है इनकी पूजन का महत्व :-

आप लोगों ने आकाश में चम्मच के आकर में कुछ तारे जरूर देखे होंगे। उन तारों को सप्तऋषि मंडल कहा जाता है। वेदों में तारों के बारे में वर्णन किया गया है। भारत के 7 महान संतों ऋषियों के नाम पर सप्त ऋषि मंडल का नामकरण हुआ है। ये है- ऋषि वशिष्ठ, ऋषि विश्वामित्र, ऋषि शौनक, ऋषि वामदेव, ऋषि अत्री, ऋषि भारद्वाज और ऋषि कण्व। सप्त ऋषियों ने भगवान शिव के साथ मिलकर योग की खोज की थी।

सप्तऋषि मंडल को रात्रि में उत्तरी गोलार्ध में देखा जा सकता है। ये तारे चौकोर और तिरछी रेखा में होते हैं, देखने में पतंग के आकार जैसे दिखते है। मिस्र के प्रख्यात ज्योतिर्विद क्लाडियस टॉलमी ने दूसरी शताब्दी में 48 तारा मंडलों की सूची बनाई थी। उसमें सप्त ऋषि तारामंडल शामिल था। इसका आकार देखने में बड़ा भालू की तरह लगता है इसलिए इसे “ग्रेट बेयर” (Great Bear) या “बिग बेयर” (Big Bear) कहा जाता जाता है।

सप्त ऋषि मंडल भारत के 7 महान ऋषियों के नाम पर रखा गया है। सप्तऋषि तारामंडल को अंग्रेजी में “अरसा मेजर” (Ursa Major) कहते है। अमेरिका और कनाडा देशों में इसे “बिग डिप्पर” (यानि बड़ा चमचा) भी कहा जाता है। चीन में यह “पे-तेऊ” कहलाता है। ये 7 तारे ध्रुव तारा (Pole Star) का चक्कर 24 घंटे में लगाते हैं। सप्त ऋषि तारामंडल में एक गैलेक्सी भी पाई जाती हैं। सप्तर्षि मंडल शनि मंडल से एक लाख योजन ऊपर पर स्थित है।

कौन है सप्त ऋषि ?

1. ऋषि वशिष्ठ : -

राजा दशरथ के चारों पुत्रों के गुरु थे। उन्होंने चारों राजकुमारों को राजा दशरथ से राक्षसों का वध करने के लिए मांगा था। यह वैदिक काल के प्रमुख ऋषि थे। उन्हें ईश्वर द्वारा सत्य का ज्ञान हुआ था। एक बार ऋषि विश्वामित्र वशिष्ठ के आश्रम में आए। उनका सत्कार उन्होंने कामधेनु गाय के द्वारा दिए गए भोजन, फल और दूध से किया। कामधेनु गाय को देखकर ऋषि विश्वामित्र लोभी बन गए। वे मन ही मन कामधेनु गाय को प्राप्त करना चाहते थे। उन्होंने वशिष्ठ से कामधेनु गाय मांगी पर उन्होंने मना कर दिया। ऋषि वशिष्ठ को अपने लिए आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति के लिए कामधेनु गाय की बहुत आवश्यकता थी इसलिए उन्होंने गाय देने में असमर्थता जताई। फिर वशिष्ठ और विश्वामित्र के बीच कामधेनु गाय के लिए युद्ध हुआ था।

2. ऋषि विश्वामित्र : -

यह वैदिक काल के प्रसिद्ध ऋषि थे। उनकी तपस्या मेनका ने भंग की थी। इन्होंने ही गायत्री मंत्र की रचना की है जो आज भी चमत्कारिक मंत्र माना जाता है। कामधेनु गाय के लिए विश्वामित्र का युद्ध ऋषि वशिष्ठ से हुआ था। ब्रह्मा जी ने ऋषि विश्वामित्र की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें ब्राह्मण की उपाधि प्रदान की थी।

3. ऋषि शौनक :-

इन्होंने एक बड़े गुरुकुल की स्थापना की थी। जिसमें 10000 से अधिक विद्यार्थी पढ़ते थे। वो संस्कृत व्याकरण, ऋग्वेद प्रतिशाख्य, बृहद्देवता, चरणव्यूह तथा ऋग्वेद की 6 अनुक्रमणिकाओं के रचयिता ऋषि थे। वो कात्यायन और अश्वलायन के गुरु माने जाते है। उन्होने ऋग्वेद की बश्कला और शाकला शाखाओं का एकीकरण किया। विष्णुपुराण के अनुसार शौनक ग्रतसमद के पुत्र थे।

4. ऋषि वामदेव : -

इन्होने संगीत की रचना की थी। यह गौतम ऋषि के पुत्र थे। इन्होने इंद्र से तत्वज्ञान पर चर्चा की थी। जब ये अपनी माता के गर्भ में थे तब इन्हें विगत 2 जन्मों का ज्ञान हो गया था। ऐसा उल्लेख किया जाता है कि ऋषि वामदेव सामान्य रूप से माता के गर्भ से पैदा नहीं होना चाहते थे। इसलिए इनका जन्म इनकी माता के पेट को फाड़कर हुआ था।

5. ऋषि अत्रि : -

वैदिक काल के ऋषि थे। ये ब्रह्मा के पुत्र थे। इनकी पत्नी अनुसुइया थी। एक बार त्रिदेव (ब्रह्मा विष्णु महेश) अनुसूइया के आश्रम में गए थे। ऋषि अत्रि वहां पर नहीं थे। अनुसूइया ने त्रिदेव को बालक बना दिया था। उन्होंने इंद्र अग्नि और अन्य देवताओं को भजन लिखने की प्रेरणा दी थी। इनका ऋग्वेद में सबसे अधिक उल्लेख मिलता है। ऋग्वेद के पांचवे मंडल को अत्री मंडला कहा जाता है।

6. ऋषि भारद्वाज : -

चरक संहिता के अनुसार ऋषि भारद्वाज ने आयुर्वेद का ज्ञान इंद्र से पाया था। वे ब्रह्मा, बृहस्पति एवं इन्द्र के बाद वे चौथे व्याकरण-प्रवक्ता थे। महर्षि भरद्वाज व्याकरण, आयुर्वेद संहित, धनुर्वेद, राजनीतिशास्त्र, यंत्रसर्वस्व, अर्थशास्त्र, पुराण, शिक्षा आदि पर अनेक ग्रंथों के रचयिता हैं। वो बृहस्पति के पुत्र थे। इनकी माता का नाम ममता था। इनका जन्म श्री राम के जन्म के पूर्व हुआ था। इन्होंने वेदों के कई मंत्रियों की रचना की है। भारद्वाज स्मृति भारद्वाज संगीता की रचना इन्होंने की है।

7. ऋषि कण्व : -

वैदिक काल के प्रसिद्ध ऋषि थे। इन्होंने हस्तिनापुर के राजा दुष्यंत की पत्नी शकुंतला और उनके पुत्र भरत का पालन पोषण किया था। सोनभद्र में जिला मुख्यालय से आठ किलो मीटर की दूरी पर कैमूर शृंखला के शीर्ष स्थल पर स्थित कण्व ऋषि की तपस्थली है जो कंडाकोट नाम से जानी जाती है।

सप्तऋषि पूजा व महत्व:-

पंचमी वाले दिन सप्तर्षि की पूजा करनी चाहिए। सुबह स्नान कर घर की सफाई करनी चाहिए। सुरक्षित स्थान पर हल्दी कुमकुम रोली से चौकोर मंडल बनाकर उस पर सप्तर्षि की स्थापना करनी चाहिए। उसके बाद फूल, धूप, दीप, नैवेद इत्यादि से पूजन करके मंत्र पढ़ना चाहिए।

सप्तऋषि पूजा का लाभ:-

सप्तर्षि की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन मे नई ऊर्जा का संचार होता है। व्यक्ति हर क्षेत्र में तरक्की की ओर अग्रसर होता है। व्यक्ति मानसिक चिंताओं, रोगों , विकारों आदि से मुक्त होता है।

🙏 दिव्य संकल्प

अपनी मनोकामना के लिए संकल्प के साथ पाठ या पूजा करवाएं।

Jai Bhole के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दिव्य पाठ एवं पूजा का अनुभव करें।

Articles for you
diwali puja samagri and vidhi in hindi
👁️ 8,413

diwali puja samagri and vidhi in hindi

·

दीपावली पूजन मुहूर्त एवँ महत्व: माँ को वस्त्र में लाल या पीले रंग का रेशमी वस्त्र प्रिय है लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल में ही करना चाहिए और यह समय संध्या...

सावन 2025 की सम्पूर्ण जानकारी: तिथियाँ, सावन सोमवार व्रत, शिवरात्रि पूजा विधि और महत्व
👁️ 5,879

Sawan Ka Mahatva

·

जानें सावन 2025 की तारीखें, पहला और अंतिम सोमवार, सावन शिवरात्रि 2025 का समय, व्रत कथा और पूजन विधि। संपूर्ण जानकारी सिर्फ यहाँ!

Chhath (छठ पूजा) | छठ पूजा एवँ महत्व
👁️ 5,996

chhath puja

·

छठ पूजा एवँ महत्व उत्तर भारत के राज्य विशेषतौर पर बिहार और उत्तरप्रदेश में इस छठ पर्व को मुख्य पर्व माना जाता है...

Samudra Manthan story - जानिए साले शब्द का आद्यात्म से सम्बन्ध
👁️ 9,281

samudra manthan story in hindi

·

साले शब्द का प्रयोग करने से आपके घर में होगी धन वर्षा समुद्र मंथन के दौरान पांचजन्य साला शंख प्रकट हुआ इस शंख को विजय का प्रतीक माना गया है

हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे | लाभ, चमत्कार और असर
👁️ 7,848

Benefits of Shree Hanuman Chalisa

·

जानिए हनुमान चालीसा पढ़ने से क्या होता है, 3, 7, 21 बार पाठ के चमत्कारी फायदे और मानसिक, शारीरिक, ग्रह दोषों पर असर।

navagrah poojan vidhi
👁️ 8,327

navagrah poojan vidhi

·

नवग्रह पूजन विधि,नवग्रह को आप निम्न पौधे लगाकर भी अनुकूल कर सकते है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सौरमंडल में 9 ग्रह स्थित होते है

how to worship maa mahagauri on navratri day 8 puja vidhi and beej mantra
👁️ 7,604

how to worship maa mahagauri on navratri day 8 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

दुर्गा की आठवीं शक्ति का नाम महागौरी है। इनका वर्ण पूर्णतः गौर है। इस गौरता की उपमा शंख, चन्द्र और कून्द के फूल की गयी है। इनकी आयु...

Sharad Purnima - शरद पूर्णिमा की मान्यता,पूजन विधि
👁️ 7,172

sharad purnima

·

शरद पूर्णिमा:शरद ऋतु में आने वाली पूर्णिमा का काफी महत्व माना गया है। मान्यता के अनुसार माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा संपूर्ण...

Vaishno Devi Temple || माँ वैष्णो देवी || माँ वैष्णो देवी ने भैरवनाथ का वध क्यों किया था
👁️ 5,115

Vaishno Devi

·

वैष्णो देवी यात्रा के मुख्य पड़ाव व अन्य दर्शनीय स्थान,माँ वैष्णो देवी ने भैरवनाथ का वध क्यों किया था?,भारत के जम्मू कश्मीर राज्य कीराज्य की हसीन वादियों में उधमपुर....

पितृ दोष ( pitra dosh ) निवारण के उपाए | क्या आपकी कुंडली में पितृ दोष है
👁️ 7,641

pitra dosh ke upay

·

पितृ दोष निवारण के उपाए, कैसे पता लगाए पितृ दोष है या नहीं एवं कैसे प्रसन्न करे पित्रो को पुर्वजों का अपमान करने से भी पितृ दोष व्यक्ति की कुंडली मे बनता है...

Gupt Navratri: मंत्र सिद्धि, वशीकरण साधना और पूजा विधि का रहस्य
👁️ 7,232

गुप्त नवरात्र मंत्र सिद्धि पूजा विधि

·

गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्या पूजा साधना कैसे करें,गुप्त नवरात्रि में मंत्र सिद्धि, वशीकरण साधना, पूजा विधि और रहस्यों का संपूर्ण मार्गदर्शन। जानें कैसे करें साधना और प्राप्त करें सिद्धि।

Janmashtami 2023 date | श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2023 पूजन विधि एवं मुहूर्त
👁️ 5,449

Janmashtami Puja Vidhi Muhurat Samagri

·

Krishna Janmashtami 2023 Vrat Puja Vidhi, Samagri, pujan timing in Hindi,जाने कैसे खुश करे श्री कृष्णा को...

श्राद्ध पक्ष 2026, श्राद्ध क्या है ? श्राद्ध मंत्र एवं कैसे करे श्राद्ध कर्म
👁️ 9,020

shraddha paksha

·
pitra paksha + puja vidhi +

श्राद्ध में करे पित्रों को प्रसन्न, श्राद्ध पक्ष 2026 start date, श्राद्ध में तर्पण श्राद्ध नहीं कर पाए तो क्या करे

Dussehra 2026: दशहरा कब है? विजयादशमी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
👁️ 8,678

vijayadashami pujan vidhi

·
puja vidhi + Dussehra +

दशहरा 2026 कब है? जानिए विजयादशमी की तारीख, शुभ मुहूर्त, दशहरा पूजा विधि, शमी पूजा, अपराजिता पूजन और रावण दहन का महत्व। जानें दशहरा क्यों मनाया जाता है और विजयादशमी से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं।

जानिए भगवद्गीता के अनुसार चोर कौन है? श्रीकृष्ण के इस उपदेश का क्या है अर्थ?
👁️ 0

Who Is a Thief According to the Bhagavad Gita Lord Krishnas Surprising Teachings

·
Geeta updesh + shri krishna + bhagvat geeta +

भगवद्गीता के अनुसार चोर कौन है? जानिए भगवान श्रीकृष्ण के गीता उपदेश, अध्याय 3 के श्लोक 12 का अर्थ और महत्व। जानें कर्म, यज्ञ, निःस्वार्थ सेवा और भगवान को अर्पण करने का संदेश, साथ ही भगवद्गीता के इन महत्वपूर्ण उपदेशों से मिलने वाली आध्यात्मिक सीख।

कौनसी दैवीय शक्ति है आपके साथ
👁️ 8,370

कौनसी दैवीय शक्ति है आपके साथ

·

आप निम्न उपायों से पता लगा सकते है कि आप पर कोनसी शक्ति की कृपा है,कौन सी ईश्वरीय शक्ति मदद कर रही है आपकी...

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section
🗨️