मुख्य सामग्री पर जाएँ
Jai Bhole लोगो Jai Bholeजय भोले

Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख

नवरात्रि के पांचवें दिन माँ स्कंदमाता की पूजा क्यों होती है? जानें पूजा विधि, मंत्र और भोग

नवरात्रि के पांचवें दिन माँ स्कंदमाता की पूजा का महत्व जानें। पढ़ें माँ के मंत्र, ध्यान, स्तोत्र, कवच, बीज मंत्र और केले के भोग से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं।

how to worship maa skandmata on navratri day 5 puja vidhi and beej mantra

इस मंत्र के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर जाप कर सकते हैं।

माँ स्कंदमाता पूजन विधि, बीज मंत्र ,पाठ,कवच एवं भोग

दुर्गा के पांचवें स्वरूप को स्कन्दमाता(skandamata) के रूप में जाना जाता है। इन्हें स्कन्द कुमार कार्तिकेय नाम से भी जाना जाता है। यह प्रसिद्ध देवासुर संग्राम में देवताओं के सेनापति बने थे। पुराणों में इन्हें कुमार शौर शक्तिधर बताकर इनका वर्णन किया गया है। इनका वाहन मयूर है अतः इन्हें मयूरवाहन के नाम से भी जाना जाता है। इन्हीं भगवान स्कन्द की माता होने के कारण दुर्गा के इस पांचवें स्वरूप को स्कन्दमाता कहा जाता है।

इनकी पूजा नवरात्रि में पांचवें दिन की जाती है। इस दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में होता है। इनके विग्रह में स्कन्द जी बालरूप में माता की गोद में बैठे हैं। स्कन्द मातृस्वरूपिणी देवी की चार भुजायें हैं, ये दाहिनी ऊपरी भुजा में भगवान स्कन्द को गोद में पकड़े हैं और दाहिनी निचली भुजा जो ऊपर को उठी है, उसमें कमल पकड़ा हुआ है। माँ का वर्ण पूर्णतः शुभ्र है और कमल के पुष्प पर विराजित रहती हैं। इसी से इन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है। इनका वाहन भी सिंह है।

माँ स्कंदमाता की पूजा करने के लिए मंत्र, स्तोत्र, कवच, बीज मंत्र और भोग आदि की जानकारी नीचे दी गई है।

माँ स्कंदमाता पूजा मंत्र

सिंहासना गता नित्यं पद्माश्रि तकरद्वया ।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी ।।

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

माँ स्कंदमाता ध्यान मंत्र

वन्दे वांछित कामार्थे चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
सिंहरूढ़ा चतुर्भुजा स्कन्दमाता यशस्वनीम्।।

धवलवर्णा विशुध्द चक्रस्थितों पंचम दुर्गा त्रिनेत्रम्।
अभय पद्म युग्म करां दक्षिण उरू पुत्रधराम् भजेम्॥

पटाम्बर परिधानां मृदुहास्या नानांलकार भूषिताम्।
मंजीर, हार, केयूर, किंकिणि रत्नकुण्डल धारिणीम्॥

प्रफुल्ल वंदना पल्ल्वांधरा कांत कपोला पीन पयोधराम्।
कमनीया लावण्या चारू त्रिवली नितम्बनीम्॥

माँ स्कंदमाता स्तोत्र पाठ

नमामि स्कन्दमाता स्कन्दधारिणीम्।
समग्रतत्वसागररमपारपार गहराम्॥

शिवाप्रभा समुज्वलां स्फुच्छशागशेखराम्।
ललाटरत्नभास्करां जगत्प्रीन्तिभास्कराम्॥

महेन्द्रकश्यपार्चिता सनंतकुमाररसस्तुताम्।
सुरासुरेन्द्रवन्दिता यथार्थनिर्मलादभुताम्॥

अतर्क्यरोचिरूविजां विकार दोषवर्जिताम्।
मुमुक्षुभिर्विचिन्तता विशेषतत्वमुचिताम्॥

नानालंकार भूषितां मृगेन्द्रवाहनाग्रजाम्।
सुशुध्दतत्वतोषणां त्रिवेन्दमारभुषताम्॥

सुधार्मिकौपकारिणी सुरेन्द्रकौरिघातिनीम्।
शुभां पुष्पमालिनी सुकर्णकल्पशाखिनीम्॥

तमोन्धकारयामिनी शिवस्वभाव कामिनीम्।
सहस्त्र्सूर्यराजिका धनज्ज्योगकारिकाम्॥

सुशुध्द काल कन्दला सुभडवृन्दमजुल्लाम्।
प्रजायिनी प्रजावति नमामि मातरं सतीम्॥

स्वकर्मकारिणी गति हरिप्रयाच पार्वतीम्।
अनन्तशक्ति कान्तिदां यशोअर्थभुक्तिमुक्तिदाम्॥

पुनःपुनर्जगद्वितां नमाम्यहं सुरार्चिताम्।
जयेश्वरि त्रिलोचने प्रसीद देवीपाहिमाम्॥

माँ स्कंदमाता कवच पाठ

ऐं बीजालिंका देवी पदयुग्मघरापरा।
हृदयं पातु सा देवी कार्तिकेययुता॥

श्री हीं हुं देवी पर्वस्या पातु सर्वदा।
सर्वांग में सदा पातु स्कन्धमाता पुत्रप्रदा॥

वाणंवपणमृते हुं फ्ट बीज समन्विता।
उत्तरस्या तथाग्नेव वारुणे नैॠतेअवतु॥

इन्द्राणां भैरवी चैवासितांगी च संहारिणी।
सर्वदा पातु मां देवी चान्यान्यासु हि दिक्षु वै॥

माँ स्कंदमाता बीज मंत्र और जाप विधि

ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:

माँ स्कंदमाता के बीज मंत्र का एक माला अर्थात 108 बार जाप करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माँ के बीज मंत्र का जाप करने से रुके हुए कार्य पूर्ण होने लगते हैं और संतान से संबंधित समस्याओं के निवारण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

नवरात्रि के पांचवें दिन माँ स्कंदमाता को क्या भोग लगाएं?

नवरात्रि के पांचवें दिन माँ स्कंदमाता को केले का भोग लगाना शुभ माना जाता है। पूजा के बाद इस प्रसाद को ब्राह्मण को दान करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से बुद्धि का विकास होता है और माँ स्कंदमाता की कृपा प्राप्त होती है।

🙏 दिव्य संकल्प

अपनी मनोकामना के लिए संकल्प के साथ पाठ या पूजा करवाएं।

Jai Bhole के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दिव्य पाठ एवं पूजा का अनुभव करें।

Articles for you
how to worship maa chandraghanta on navratri day 3 puja vidhi and beej mantra
👁️ 5,252

how to worship maa chandraghanta on navratri day 3 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

माँ चंद्रघंटा पूजन,बीज मंत्र,पाठ,कवच एवं भोग: माँ दुर्गा की तृतीय शक्ति का नाम चंद्रघंटा है नवरात्रि विग्रह के तीसरे दिन इन का पूजन किया जाता..

सावन में बाल कटवाना: क्यों माना गया है अशुभ? जानिए धार्मिक व वैज्ञानिक कारण
👁️ 5,619

can we cut hair in sawan

·

सावन में बाल कटवाना सही या गलत? जानिए चतुर्मास में बाल न कटवाने का धार्मिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक कारण।

गोवर्धन पूजा एवँ महत्व | Govardhan Puja
👁️ 8,965

govardhan puja

·

गोवर्धन पूजा एवँ महत्व: गोवेर्धन पर एक छोटा विचार गो+वर्धन = गोवर्धन हम अपने जीवन से, गौ को नहीं हटा सकते। हमारी ऐसी परंपराएं है जो ऐसा होने..

Hanuman ji ki Ashta Siddhi || Hanuman navnidhi
👁️ 6,802

ashta siddhi navnidhi

·

हनुमान जी की आठ सिद्धियां एवं नव निधियां अपने भक्तो को आठ प्रकार की सिद्धयाँ तथा नौ प्रकार की निधियाँ प्रदान कर सकते हैं ऐसा सीतामाता ने उन्हे वरदान दिया....

How To Become Rich in hindi || 8 पर्स के टोटके जो बना देंगे आपको अमीर
👁️ 8,929

what to keep in purse

·

How To Become Rich? - 8 पर्स के टोटके जो बना देंगे आपको अमीर, अमीर बनने के ज्योतिषीय उपाए,जानिए कैसे भरा रहेगा आपका पर्स हमेशा पेसो से....

how to worship maa Brahmacharini on navratri day 2 puja vidhi and beej mantra
👁️ 7,563

how to worship maa Brahmacharini on navratri day 2 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

माँ ब्रह्मचारिणी पूजन,बीज मंत्र,पाठ,कवच एवं भोग: माँ दुर्गा की नवशक्तियों का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है। यहाँ ब्रह्म शब्द का अर्थ तपस्या है..

raja rao bhau singh ji
👁️ 8,767

raja rao bhau singh ji

·

श्री राव भाव सिंह मंदिर: बूंदी जिले की चारों तहसील मुख्यालयों पर पूजे जाने वाले राव भाव सिंह जी महाराज अत्यंत न्याय प्रिय , दयालु व भक्त प्रकृति के शासक थे..

Benefits of doing Ganesh Chalisa | गणेश चालीसा के फायदे
👁️ 5,566

Benefits of doing Ganesh Chalisa

·

श्री गणेश चालीसा के लाभ/ फायदे: श्री गणेश, हिन्दू धर्म में प्रथम पूजनीय कहे गए है विघ्नहर्ता की पूजा हर कार्य के आरंभ में किये जाने की परंपरा है ।जिससे सभी कार्य सफल एवँ सुखपूर्वक हो।

नरेंद्र मोदी के अध्यात्म और योग से सम्बन्ध || क्या शिव भक्त है प्रधानमंत्री मोदी ?
👁️ 9,144

Prime Minister Narendra Modi relationship with spirituality and yoga

·

क्या ब्रह्मचर्य का पालन करते है नरेंद्र मोदी? श्री नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ एक योगी भी है। नरेंद्र मोदी द्वारा ताली थाली बजवाने का आध्यात्मिक सम्बन्ध...

कौनसी दैवीय शक्ति है आपके साथ
👁️ 8,370

कौनसी दैवीय शक्ति है आपके साथ

·

आप निम्न उपायों से पता लगा सकते है कि आप पर कोनसी शक्ति की कृपा है,कौन सी ईश्वरीय शक्ति मदद कर रही है आपकी...

जानिए महाशिवरात्रि 2026: shivratri कब है, shiv ratri timings और इसका आध्यात्मिक महत्व
👁️ 9,741

maha shivratri 2026

·

Shivratri 2026 kab hai? Mahashivratri 2026 date, time, Nishita Kaal, puja vidhi और why we celebrate Mahashivratri जानें।

Gupt Navratri: मंत्र सिद्धि, वशीकरण साधना और पूजा विधि का रहस्य
👁️ 7,232

गुप्त नवरात्र मंत्र सिद्धि पूजा विधि

·

गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्या पूजा साधना कैसे करें,गुप्त नवरात्रि में मंत्र सिद्धि, वशीकरण साधना, पूजा विधि और रहस्यों का संपूर्ण मार्गदर्शन। जानें कैसे करें साधना और प्राप्त करें सिद्धि।

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा की पूजा क्यों होती है? जानें मंत्र, कथा और भोग
👁️ 8,571

how to worship maa kushmanda on navratri day 4 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा की पूजा विधि, पावन कथा, बीज मंत्र, स्तोत्र, कवच और भोग के बारे में जानें। माँ की आराधना का महत्व पढ़ें।

Guru Purnima
👁️ 9,910

Guru Purnima

·

What is guru purnima, Why we celebrate guru purnima, गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः

purshottam maas or adhik maas - दान, धर्म, पूजन का महत्व
👁️ 5,872

purshottam maas or adhik maas

·

शास्त्रों के अनुसार हर तीसरे साल सर्वोत्तम यानी पुरुषोत्तम मास की उत्पत्ति होती है पुरुषोत्तम मास इस वर्ष 18 सितम्बर2020 से प्रारम्भ होकर 16अक्टूम्बर2020 को समाप्त होगा...

भगवान को पाने के लिए कितने लाख बार नाम जप करना चाहिए? प्रेमानंद महाराज ने बताया भक्ति का असली रहस्य
👁️ 0

premanand maharaj naam jap

·
pravachan + radha +

क्या भगवान को पाने के लिए लाखों बार नाम जप करना जरूरी है? प्रेमानंद महाराज के प्रवचन से जानिए नाम जप की सही संख्या, सच्ची भक्ति का रहस्य और भगवान को पाने का प्रेमपूर्ण मार्ग। राधे-राधे!

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section
🗨️