Jai Bhole · भजन संग्रह
गौरी के पुत्र गणेश भजन | Ganesh Ji Ke Bhajan | Jai Ganesh Deva
गौरी के पुत्र गणेश भजन (Gauri Ke Putra Ganesh Bhajan) सुनें और भगवान श्री गणेश की भक्ति में लीन हो जाएं। यहाँ सुनें Ganesh Ji Ke Bhajan, Ganesh Bhajan, Jai Ganesh Deva और हिंदी गणेश भजन। गणपति बप्पा के मधुर भजनों के साथ अपनी पूजा और भक्ति को बनाएं भक्तिमय।
इस भजन के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसके बोल पढ़कर आनंद ले सकते हैं।
गौरी के पुत्र गणेश भजन लिरिक्स हिंदी में | Gauri Ke Putra Ganesh Bhajan Lyrics with Video
गौरी के पुत्र गणेश देवता गल फूलन माला ,
हम पर मेहर करो महाराज गजानन्द गौरी के लाला ।
पार्वती ने पैदा किया गणपत मतवाला , मेरे रामा गणपत मतवाला ,
हाथ जोड़ कर बहार ठाड़ा डोढ़ी रखवाला ।
गौरी के पुत्र गणेश देवता गल फूलन माला ,
हम पर मेहर करो महाराज गजानन्द गौरी के लाला ।
मस्तक पे सिन्दूर विराजे ओढ़े दुशाला मेरे रामा ओढ़े दुशाला ,
रोम - रोम में मोती पो दियो नहीं बदन काला ।
गौरी के पुत्र गणेश देवता गल फूलन माला ,
हम पर मेहर करो महाराज गजानन्द गौरी के लाला ।
मूसा की परिक्रमा दीनी , रोप दिया चाला मेरे रामा रोप दिया चाला ,
श्री कृष्ण से युद्ध मचाया नहीं दिया टाला ।
गौरी के पुत्र गणेश देवता गल फूलन माला ,
हम पर मेहर करो महाराज गजानन्द गौरी के लाला ।
जो कोई सीचें गाय सुनावे हो जाये निहाला मेरे राम हो जाय निहाला ,
तुलसीदास भजेभगवान , खुले भरम ताला ।
गौरी के पुत्र गणेश देवता गल फूलन माला ,
हम पर मेहर करो महाराज गजानन्द गौरी के लाला ।