मुख्य सामग्री पर जाएँ
Jai Bhole लोगो Jai Bholeजय भोले

Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख

Beej Mantras Of All Planets | समस्त ग्रहों के बीज मंत्र

सभी ग्रहों के बीज मंत्र एवं गृह शांति के उपाय,बीज मंत्र द्वारा ग्रह शांति, ज्यादा जानकारी के लिए पढ़े...

Beej Mantras Of All Planets

इस मंत्र के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर जाप कर सकते हैं।

समस्त ग्रहों के बीज मंत्र ( Beej Mantra) एवँ प्रसन्न करने के उपाय

1. सूर्य देव बीज मंत्र (surya beej mantra):-

सूर्य देव ग्रहो में राजा है। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए राजा, पिता व सरकारी पदाधिकारी का सम्मान करें । उदित सूर्य के समय संभोग न करे। सूर्य देव को अर्ध्य चढाये। सूर्य से संबंधित कोई वस्तु मुफ्त में न ले। रविवार के दिन दरिया की बहती जलधारा में गुड़ व तांबा प्रवाहित करे। आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करे।

सूर्य देव का बीज मंत्र है ॐ घृणि सूर्याय नमः , सूर्य देव के बीज मंत्र को सिद्ध करने के लिए इसके 7000 जाप 65 दिन में करने पड़ेंगे।

2. चंद्र देव बीज मंत्र (chandra beej mantra):-

भोलेनाथ को नित्य दूध चढाये । रात को दूध का सेवन न करे । चांदी हमेशा अपने पास रखे । सोमवार के दिन बहती जलधारा में मिश्री व चावल को सफेद कपड़ो में बांधकर प्रवाहित करें। सोमवार के दिन दाहिने हाथ से चावल एवँ चाँदी का दान करे। शिव स्तुति का नित्य पाठ करे।

चंद्र देव का बीज मंत्र है ॐ सौं सोमाय नमः , चंद्र देव के बीज मंत्र को सिद्ध करने के लिए इसके 11000 जाप 102 दिन में करने पड़ेंगे।

3. मंगल ग्रह बीज मंत्र (mangal beej mantra):-

बुआ अथवा बहन को लाल कपड़ा दान दे। हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करे। मूंगा, खांड, मसूर व सौंफ का दान करे। नीम का पेड़ लगाये। रोटी पकाने से पहले गर्म तवे पर पानी की छीटे दे।

मंगल ग्रह का बीज मंत्र है ॐ अं अंगारकाय नमः , मंगल ग्रह के बीज मंत्र को सिद्ध करने के लिए इसके 10000 जाप 93 दिन में करने पड़ेंगे।

4. बुध ग्रह बीज मंत्र (budh beej mantra):-

बुधवार के दिन भीगी मूंग का दान करे । गणेश चालीसा का नित्य पाठ करे । गणेश जी को दूर्वा चढाये। गणेश जी को सिंदूर का टीका लगाए । तांबे का सिक्का गले मे धारण करे। सुहागिन स्त्रियों को भोजन कराएं एवँ चूड़ी दान में दे। चौड़े हरे पते वाले पौधे अपने घर की छत के उपर लगाये।

बुध ग्रह का बीज मंत्र है ॐ बुं बुधाय नमः , बुध ग्रह के बीज मंत्र को सिद्ध करने के लिए इसके 9000 जाप 84 दिन में करने पड़ेंगे।

5. गुरु ग्रह बीज मंत्र ( बृहस्पति ग्रह बीज मंत्र) guru beej mantra:-

विष्णु चालीसा का पाठ करे। माथे पर नित्य हल्दी अथवा कैसर का तिलक लगाएं। पीपल का वृक्ष लगाए । पीले रंग की वस्तु का दान करे। दरिया में गंधक प्रवाहित करें। पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करे पीले धागे में। ( रुद्राक्ष नियम का पालन करते हुए )

बृहस्पति ग्रह का बीज मंत्र है ॐ ब्रं ब्रहस्पतये नमः ,बृहस्पति ग्रह के बीज मंत्र को सिद्ध करने के लिए इसके 19000 जाप 176 दिन में करने पड़ेंगे।

6. शुक्र ग्रह बीज मंत्र (shukra beej mantra):-

शुक्रवार के दिन भोलेनाथ को दूध चढाये । लक्ष्मी चालीसा का पाठ करे। दही का दान करे। स्त्री का सम्मान करें। पत्नी को इत्र भेट करे। साफ सुथरे रहे। अपने बिस्तर की चादर को सिलवट रहित रखे। 43 दिन तक गंदे नाले में नीले फूल डाले। प्रतिदिन इत्र लागये।

शुक्र ग्रह का बीज मंत्र है ॐ शुं शुक्राय नमः ,शुक्र ग्रह के बीज मंत्र को सिद्ध करने के लिए इसके 16000 जाप 144 दिन में करने पड़ेंगे।

7. शनि देव बीज मंत्र (shani beej mantra):-

शनि चालीसा का पाठ करे। लोहे का छल्ला धारण करे। मछलियों को आटे की गोलियां खाने को दे। भोलेनाथ की स्तुति करे। हनुमान जी के तेल का दीपक जलाएं। शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं एवँ तेल का दीपक जलाने के बाद 7 परिक्रमा लगाए। अपने भोजन का पहला कौर कौए को दे। सुनसान जगह के सतह पर सुरमा दबाए।

शनि देव का बीज मंत्र है ॐ शं शनैश्चराय नमः ,शनि ग्रह के बीज मंत्र को सिद्ध करने के लिए इसके 23000 जाप 213 दिन में करने पड़ेंगे।

8. राहु बीज मंत्र (rahu beej mantra):-

शिव चालीसा का पाठ करे। मूली दान में दे। जौ को दूध में धोकर दरिया में प्रवाहित करें। कच्चे कोयले को दरिया में प्रवाहित करें।

राहु का बीज मंत्र है ॐ रां राहवे नमः ,राहु ग्रह के बीज मंत्र को सिद्ध करने के लिए इसके 18000 जाप 167 दिन में करने पड़ेंगे।

9. केतु बीज मंत्र (ketu beej mantra):-

गणेश जी की स्तुति करे। अथर्वशीर्ष का पाठ करे। कंबल दान में दे। कुते को मीठी रोटी खिलाये। सफेद रेशम के धागे को कंगन की तरह हाथ मे बांधे।

केतु देव का बीज मंत्र है ॐ कें केतवे नमः ,केतु ग्रह के बीज मंत्र को सिद्ध करने के लिए इसके 17000 जाप 158 दिन में करने पड़ेंगे।

ग्रह(Planet)बीज मंत्र (Beej Mantra )सिद्ध संख्यादिन (Days)
सूर्य देवॐ घृणि सूर्याय नमः700065
चंद्र देवॐ सौं सोमाय नमः11000102
मंगल देवॐ अं अंगारकाय नमः1000093
बुध देवॐ बुं बुधाय नमः900084
गुरुॐ ब्रं ब्रहस्पतये नमः19000176
शुक्रॐ शुं शुक्राय नमः16000144
शनिॐ शं शनैश्चराय नमः23000213
राहुॐ रां राहवे नमः18000167
केतुॐ कें केतवे नमः17000158

नोट:- बीज मंत्र हमेशा नियमानुसार करे। शनि , राहु, केतु के बीज मंत्र रात्रि में करे। 108 बार बीज मंत्र की माला करे। जिस ग्रह का बीज मंत्र करना है उसी दिन बीज मंत्र की शुरुवात करे।

🙏 दिव्य संकल्प

अपनी मनोकामना के लिए संकल्प के साथ पाठ या पूजा करवाएं।

Jai Bhole के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दिव्य पाठ एवं पूजा का अनुभव करें।

Articles for you
वास्तु शास्त्र || vastu tips for office and home || वास्तु के हिसाब से पौधे लगाए
👁️ 8,937

vastu tips in hindi

·

वास्तु शास्त्र इस दिशा में शुभ पौधे जैसे तुलसी, केले का पेड़, अरेलिया, गेंदा आदि लगाने से धन की प्राप्ति होती है। घर या ऑफिस में पौधे कहां लगाएं.....

सूर्य नमस्कार के 12 मंत्र कौन से हैं? जानें surya namaskar की पूरी विधि
👁️ 0

surya namaskar

·
surya namaskar +

सूर्य नमस्कार: 12 मंत्र, विधि, सूर्य प्रणाम और महत्व जानें। सूर्य के 12 नामों के साथ सूर्य नमस्कार करने की पारंपरिक विधि, सूर्य प्रणाम मंत्र, अर्घ्य और धार्मिक महत्व पढ़ें।

सावन में बाल कटवाना: क्यों माना गया है अशुभ? जानिए धार्मिक व वैज्ञानिक कारण
👁️ 5,619

can we cut hair in sawan

·

सावन में बाल कटवाना सही या गलत? जानिए चतुर्मास में बाल न कटवाने का धार्मिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक कारण।

क्या Elon Musk अमेरिका के राष्ट्रपति बन सकते हैं? | ज्योतिष और राजनीति विश्लेषण
👁️ 7,584

elon musk political future jyotish analysis

·

Elon Musk की नई पार्टी "The American Party", ट्रंप से विवाद और कुंडली में राजयोग क्या उन्हें राष्ट्रपति बनने का संकेत देते हैं? जानें सब कुछ।

Ganesh Chaturthi date 2024 Pujan Vidhi | Ganesh Chaturthi Pujan Vidhi
👁️ 7,542

Ganesh Chaturthi Pujan Vidhi

·

गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त, गणेश चतुर्थी के दिन कैसे करे श्री गणेश का पूजन, गणेश चतुर्थी पूजन से परिवार में आएगी सम्पन्नता

Benefits of Shri Lakshmi Chalisa
👁️ 9,513

Benefits of Shri Lakshmi Chalisa

·

श्री लक्ष्मी चालीसा के लाभ: माँ लक्ष्मी सिर्फ शक्ति ही नही, बल्कि महाशक्ति है। जिनके आदि अन्त का रहस्य अनन्त है, ऐसी माँ लक्ष्मी का बहुत मामूली..

Know whether divine power is helping you or not
👁️ 7,348

Know whether divine power is helping you or not

·

दुनिया मे बहुत से लोग ऐसे है जिन्हें उनके जीवन ने दैवीय शक्ति की सहायता मिलती है। जानने के लिए पढ़िए क्या आपको भी मिलती है

vishnu chalisa benefits in hindi | विष्णु चालीसा पढ़ने के 7 लाभ
👁️ 9,358

vishnu chalisa ke fayde

·

vishnu chalisa benefits in hindi, Vishnu Chalisa पढ़ने से व्यक्ति के जीवन में धन, बल, यश की प्राप्ति होती है..

Why do Tilak apply only on head and its benefits
👁️ 7,125

Why do Tilak apply only on head and its benefits

·

मस्तक पर तिलक क्यों लगाया जाता है अनामिका उंगली से ही क्यो लगाते है तिलक शरीर की नाड़ियों का सम्बंध तिलक से कैसे...

How To Become Rich in hindi || 8 पर्स के टोटके जो बना देंगे आपको अमीर
👁️ 8,929

what to keep in purse

·

How To Become Rich? - 8 पर्स के टोटके जो बना देंगे आपको अमीर, अमीर बनने के ज्योतिषीय उपाए,जानिए कैसे भरा रहेगा आपका पर्स हमेशा पेसो से....

diwali puja samagri and vidhi in hindi
👁️ 8,413

diwali puja samagri and vidhi in hindi

·

दीपावली पूजन मुहूर्त एवँ महत्व: माँ को वस्त्र में लाल या पीले रंग का रेशमी वस्त्र प्रिय है लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल में ही करना चाहिए और यह समय संध्या...

जानिए भगवद्गीता के अनुसार चोर कौन है? श्रीकृष्ण के इस उपदेश का क्या है अर्थ?
👁️ 0

Who Is a Thief According to the Bhagavad Gita Lord Krishnas Surprising Teachings

·
Geeta updesh + shri krishna + bhagvat geeta +

भगवद्गीता के अनुसार चोर कौन है? जानिए भगवान श्रीकृष्ण के गीता उपदेश, अध्याय 3 के श्लोक 12 का अर्थ और महत्व। जानें कर्म, यज्ञ, निःस्वार्थ सेवा और भगवान को अर्पण करने का संदेश, साथ ही भगवद्गीता के इन महत्वपूर्ण उपदेशों से मिलने वाली आध्यात्मिक सीख।

हनुमान चालीसा को सिद्ध कैसे करे | Hanuman chalisa sidhi
👁️ 5,390

हनुमान चालीसा को सिद्ध कैसे करे

·

कैसे पाये हनुमान जी का आशीर्वाद, कैसे करें हनुमान चालीसा की सिद्धि,केसे करे श्री हनुमान जी को प्रसन्न, जीवन के कष्टों को दूर करे श्री हनुमान चालीसा के द्वारा

who are saptarishi
👁️ 7,099

who are saptarishi

·

सप्तर्षि कौन है इनकी पूजन का महत्व,सप्तऋषि मंडल को रात्रि में उत्तरी गोलार्ध में देखा जा सकता है वेदों में तारों के बारे में वर्णन किया गया है...

क्या पितृ दोष से आ रही है आपकी सफलता में रुकावट? जानें लक्षण और उपाय
👁️ 0

Kya Pitra Dosh Se Aa Rahi Hai Aapki Safalta Mein Rukawat Jaane Lakshan Aur Upay

·
pitra dosh + pitra paksha + shraddha paksha +

क्या पितृ दोष के कारण नौकरी, धन और करियर में रुकावट आ रही है? जानें पितृ दोष के ज्योतिषीय संकेत, कुंडली में पहचान और पितृ पक्ष में किए जाने वाले पारंपरिक उपाय।

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा की पूजा क्यों होती है? जानें मंत्र, कथा और भोग
👁️ 8,571

how to worship maa kushmanda on navratri day 4 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा की पूजा विधि, पावन कथा, बीज मंत्र, स्तोत्र, कवच और भोग के बारे में जानें। माँ की आराधना का महत्व पढ़ें।

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section
🗨️