मुख्य सामग्री पर जाएँ
Jai Bhole लोगो Jai Bholeजय भोले

Jai Bhole · आध्यात्मिक लेख

Rameshwar Mahadev | भारत का प्रसिद्ध शिव मंदिर रामेश्वर महादेव bundi

भारत का प्रसिद्ध शिव मंदिर rameshwar mahadev :भगवान शिव के मंदिर भारत में हर जगह मिलते है इसी प्रकार एक अद्भुत शिव मंदिर पहाड़ो की ओट में छिपा हुआ बूंदी राजस्थान में भी है...

famous indian shiv temple rameshwar mahadev of bundi rajasthan

इस लेख/कथा के लिए ऑडियो अभी उपलब्ध नहीं है। आप इसे पढ़कर लाभ ले सकते हैं।

भारत का प्रसिद्ध शिव मंदिर रामेश्वर महादेव

शिव से बड़ा कोई सत्य नही है। प्रसिद्ध शिव मंदिर (shiv temple) रामेश्वर महादेव भगवान महादेव का प्राचीन मंदिर है, जो चारो तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। वर्ष भर चलने वाला पानी का झरना जहां लोगो को अपनी ओर आकर्षित करता है जहां सिर झुकाते ही लोगो की हर मनोकामना होने लगती है पूर्ण। जहाँ राजस्थान ही नही अपितु पूरे देश के राजनीतिक दलों के नेता ,मंत्री, फ़िल्म जगत, उधोग जगत के बड़े बड़े नामचीन हस्तियां यहां आकर भगवान भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक करती है। राजस्थान राज्य के हाड़ौती की छोटी काशी बूंदी में शहर से 18 किलोमीटर दूर आकोदा ग्राम पंचायत में पहाड़ों के बीच मे एक गुफा के अंदर भगवान महादेव का शिवलिंग स्थापित है जो अत्यधिक प्राचीन एवँ चमत्कारिक है। प्रकृति का श्रंगार महादेव के इस दर्शन को ओर चमत्कारी बनाता है।

रामेश्वर महादेव लोगो की आस्था का केंद्र:-

रामेश्वर महादेव मंदिर की 108 सीढ़ियां चढ़ने के बाद भोलेनाथ के दर्शन का आनंद लिया जाता है । हरी भरी वादियों के बीचों बीच , अरावली पर्वत माला की सरंचना मानो खुद भोलेनाथ की प्रतिमा का श्रृंगार कर रही हो । महादेव के मंदिर मे पहाड़ी के खोल में प्राकतिक गाय माता के स्तन है जिन्हें श्रदालु छूकर माँ का आशीर्वाद लेते है। महादेव के मंदिर में विशाल नंदी जी की प्रतिमा है। मंदिर की चौकीदारी का कार्य श्रदालुकाले दांतवाली बाईसा करती है । रामेश्वर महादेव मंदिर में अतिप्राचीन बूढ़ेश्वर महादेव का मंदिर है मंदिर के साथ ही शेर की गुफा भी है । रामेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन एवँ अभिषेक करने हेतु यहां प्रतिवर्ष श्रदालुओं का तांता लगा रहता है । आस- पास के गाँव के लोग यहां आकर भण्डारे करते है एवँ भगवान भोलेनाथ से प्रेम करते है। वर्ष भर यहां मेले जैसी चहल पहल रहती है हर महीने की चौदस एवँ अमावस्या पर यहां लोग आकर स्नान करते है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप महादेव के दर्शन करने जाते है एवँ आपको वहां नाग देवता के दर्शन हो जाते है तो आपकी मनोकामना शीघ्र पूर्ण होने वाली है एवँ भगवान महादेव की आप पर पूर्ण कृपा है। महादेव के मंदिर में एक हवन कुंड भी है जिसमे अग्नि जलती रहती है । सावन के महीने में अनेक देशी एवँ विदेशी महात्मा , पंडित, विद्ववत जन भगवान महादेव का वही रहकर अभिषेक एवँ पूजा अर्चना करते है।

सावन के सोमवर के दिन 11 शिव चालीसा पाठ , महामृतुंज्ये मंत्र की माला एवं भगवन शिव के शिव कवच का पाठ मंदिर में बैठकर करने से 100 गुना अधिक लाभ मिलता है। सावन में लोग महादेव के कुंड में स्नान करके यही पूजा अर्चना करते है एवं शाम को प्रशादी ग्रहण करते है।

रामेश्वर महादेव प्राकृतिक सौन्दर्य - प्रकृति करती है शिव अभिषेक:-

प्राकृतिक सौन्दर्य की दृष्टि से यह शिव मंदिर बहुत ही रमणीय स्थल है, अरावली की पहाड़ियों के मध्य में स्थित होने के कारण वर्षा ऋतू के समय बहुत ही हरा भरा रहता है एवं सबसे महत्व पूर्ण बात है की यहाँ पर एक झरना भी है यह झरना करीब 5 0 फिट की उचाई से निचे गिरता है और सीधा शिवलिंग के उपर गिरता है जिससे भोलेनाथ का स्वतः ही अभिषेक होता रहता है। अर्थात प्रगति के द्वारा महादेव का अभिषेक होना एक सत्यता , सौन्दर्यता, उदारता , को दर्शाता है।

रामेश्वर महादेव का श्रृंगार (पिकनिक स्पॉट):-

प्रकृति की गोद में होने के कारन वर्षा ऋतू में यह एक बहुत ही अद्भुत पिकनिक स्पॉट है। लोग दूर दूर से महादेव के दर्शन करने एवं झरने का लुफ्त उठाने आते है क्योकि झरना गिरने से एक प्राकृतिक कुंड का निर्माण होता है लोग उसमे नहाने के बाद एक अद्भुत ताजगी का अनुभव कर भगवान महादेव के दर्शन करते है। कई शहरों से लोग यहाँ आते है कई विधालय एवं महाविधालय के भी बच्चो को पिकनिक पर यहाँ लेके आते है। यहाँ पर ज्यादा दर दाल-बाटी ,चावल अथवा लड्डू बाटी का महादेव के भोग लगाया जाता है जो की बूंदी राजस्थान का एक बहुत ही पसन्दीदा व्यंजन है।

जंगली जानवर :-

जंगल के बीचो बीच होने के कारन यहां महादेव मंदिर के आस पास जंगली जानवरो को यहाँ पर देखा जा सकता है बंदर,नीलगाय, हिरण आदि देखे जा सकते है। यह मंदिर राजस्थान राज्य की रामगढ़ विषधारी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी (Ramgarh Vishdhari Wildlife Sanctuary) के अंदर भी आता है। यहां आकर लोग गोवंश को चारा, बंदरो को मूंगफली, केले, चने आदि देते है उनका ऐसा मानना है कि हर जीव में भगवान का वास है।

🙏 दिव्य संकल्प

अपनी मनोकामना के लिए संकल्प के साथ पाठ या पूजा करवाएं।

Jai Bhole के साथ अपनी श्रद्धा और मनोकामना के अनुसार दिव्य पाठ एवं पूजा का अनुभव करें।

Articles for you
51 शक्तिपीठों की सूची | 18, 52 व 108 Shakti Peeth List in Hindi – स्थान सहित
👁️ 6,832

51 shakti peethas list

·

भारत के 51 शक्तिपीठों की सम्पूर्ण सूची नाम और स्थान सहित। जानें 18, 52 व 108 शक्तिपीठ के नाम, स्थान और धार्मिक महत्व हिंदी में।

श्री राम चालीसा के लाभ - jai shree ram | Shri Ram chalisa Benefits in hindi
👁️ 5,251

shri ram chalisa ke labh

·

shri ram chalisa path ke fayede,राम चालीसा का पाठ नित्य प्रतिदिन करना बहुत लाभ दायक होता जानिए श्री राम चालीसा पढ़ने से कैसे बढ़ता है मान सम्मान..

Dussehra 2026: दशहरा कब है? विजयादशमी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
👁️ 8,678

vijayadashami pujan vidhi

·
puja vidhi + Dussehra +

दशहरा 2026 कब है? जानिए विजयादशमी की तारीख, शुभ मुहूर्त, दशहरा पूजा विधि, शमी पूजा, अपराजिता पूजन और रावण दहन का महत्व। जानें दशहरा क्यों मनाया जाता है और विजयादशमी से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं।

सरकारी नोकरी के अचूक उपाय | नोकरी में प्रमोशन के उपाय
👁️ 6,008

astrological remedies for getting job

·

जानिए कैसे ज्योतिषीय उपाय और टोटके से सरकारी नौकरी पाने में सफलता मिल सकती है। हमारे विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए सरल और अचूक उपायों का अनुसरण कर कुंडली के ग्रहों की स्थिति मजबूत करें, सूर्य और शनि देव को प्रसन्न करें, और मनचाही सरकारी नोकरी में प्रमोशन पाएँ। सरकारी नौकरी के लिए विशेष मंत्र और टोटकों के साथ करें अपने करियर में उन्नति।

हनुमान चालीसा को सिद्ध कैसे करे | Hanuman chalisa sidhi
👁️ 5,390

हनुमान चालीसा को सिद्ध कैसे करे

·

कैसे पाये हनुमान जी का आशीर्वाद, कैसे करें हनुमान चालीसा की सिद्धि,केसे करे श्री हनुमान जी को प्रसन्न, जीवन के कष्टों को दूर करे श्री हनुमान चालीसा के द्वारा

Yam Puja Vidhi on Dhanteras in Hindi
👁️ 9,706

dhanteras yam pujan

·

धनतेरस यम पूजा: धनतेरस के दिन यमदेव की पूजा की जाती है। माना जाता है की इस दिन यमदेव का पूजन करने से यमदेव हमें अकालमृत्यु का भय दूर करते है..

भूलकर भी श्राद्ध पक्ष में मत करना ये 5 काम, वरना लुट जाएगा सारा सुख-चैन
👁️ 5,000

shraddha paksha me kya na kare

·
shraddha paksha + pitra paksha +

पितृ पक्ष 2026 में भूलकर भी न करें ये 5 काम। जानिए श्राद्ध पक्ष में क्या नहीं करना चाहिए, कौन से काम वर्जित हैं और पितरों की कृपा के लिए किन बातों का ध्यान रखें।

how to worship maa shailputri on navratri day 1 puja vidhi and beej mantra
👁️ 9,189

how to worship maa shailputri on navratri day 1 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

माँ शैलपुत्री पूजन विधि, बीज मंत्र ,पाठ,कवच एवं भोग: पहले दिन माँ दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा होती है। पर्वतराज हिमालय के यहाँ पुत्री रूप में

Gupt Navratri: मंत्र सिद्धि, वशीकरण साधना और पूजा विधि का रहस्य
👁️ 7,232

गुप्त नवरात्र मंत्र सिद्धि पूजा विधि

·

गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्या पूजा साधना कैसे करें,गुप्त नवरात्रि में मंत्र सिद्धि, वशीकरण साधना, पूजा विधि और रहस्यों का संपूर्ण मार्गदर्शन। जानें कैसे करें साधना और प्राप्त करें सिद्धि।

सावन 2025 की सम्पूर्ण जानकारी: तिथियाँ, सावन सोमवार व्रत, शिवरात्रि पूजा विधि और महत्व
👁️ 5,879

Sawan Ka Mahatva

·

जानें सावन 2025 की तारीखें, पहला और अंतिम सोमवार, सावन शिवरात्रि 2025 का समय, व्रत कथा और पूजन विधि। संपूर्ण जानकारी सिर्फ यहाँ!

Janmashtami 2023 date | श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2023 पूजन विधि एवं मुहूर्त
👁️ 5,449

Janmashtami Puja Vidhi Muhurat Samagri

·

Krishna Janmashtami 2023 Vrat Puja Vidhi, Samagri, pujan timing in Hindi,जाने कैसे खुश करे श्री कृष्णा को...

कौनसी दैवीय शक्ति है आपके साथ
👁️ 8,370

कौनसी दैवीय शक्ति है आपके साथ

·

आप निम्न उपायों से पता लगा सकते है कि आप पर कोनसी शक्ति की कृपा है,कौन सी ईश्वरीय शक्ति मदद कर रही है आपकी...

जानिए भगवद्गीता के अनुसार चोर कौन है? श्रीकृष्ण के इस उपदेश का क्या है अर्थ?
👁️ 0

Who Is a Thief According to the Bhagavad Gita Lord Krishnas Surprising Teachings

·
Geeta updesh + shri krishna + bhagvat geeta +

भगवद्गीता के अनुसार चोर कौन है? जानिए भगवान श्रीकृष्ण के गीता उपदेश, अध्याय 3 के श्लोक 12 का अर्थ और महत्व। जानें कर्म, यज्ञ, निःस्वार्थ सेवा और भगवान को अर्पण करने का संदेश, साथ ही भगवद्गीता के इन महत्वपूर्ण उपदेशों से मिलने वाली आध्यात्मिक सीख।

हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे | लाभ, चमत्कार और असर
👁️ 7,848

Benefits of Shree Hanuman Chalisa

·

जानिए हनुमान चालीसा पढ़ने से क्या होता है, 3, 7, 21 बार पाठ के चमत्कारी फायदे और मानसिक, शारीरिक, ग्रह दोषों पर असर।

भैरव चालीसा के लाभ | बटुक भैरव और काल भैरव की उत्पत्ति
👁️ 8,657

bhairav chalisa ke fayede

·

bhairav chalisa benefits in hindi,बटुक भैरव चालीसा के लाभ, काल भैरव चालीसा के लाभ, भैरव चालीसा के लाभ, बटुक भैरव और काल भैरव की उत्पत्ति

जानिए माँ सिद्धिदात्री की पूजा कैसे करें? मंत्र, कवच और प्रिय भोग का महत्व
👁️ 9,783

how to worship maa siddhidatri on navratri day 9 puja vidhi and beej mantra

·
navratri + puja vidhi +

माँ सिद्धिदात्री की पूजा विधि, बीज मंत्र, ध्यान, स्तोत्र, कवच और प्रिय भोग जानिए। नवरात्रि के नौवें दिन माता की पूजा का महत्व पढ़ें।

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section
🗨️